भवानीमंडी के सहायक लेखाधिकारी खेमराज गुप्ता जयपुर डिस्कॉम स्तर पर सम्मानित


भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) ।जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) भवानीमंडी के सहायक लेखाधिकारी खेमराज गुप्ता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह में लेखा संवर्ग में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयपुर डिस्कॉम स्तर पर सम्मानित किया गया।

मेड़तवाल समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि ओल्ड पावर हाउस, बनी पार्क, जयपुर में आयोजित जेवीवीएनएल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में निगम की चेयरमैन एवं आईएएस अधिकारी आरती डोगरा ने खेमराज गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के करीब 17 जिलों से चयनित 10 उत्कृष्ट लेखा अधिकारियों को डिस्कॉम स्तर पर सम्मानित किया गया, जिसमें झालावाड़ जिले से खेमराज गुप्ता को यह सम्मान मिला।

खेमराज गुप्ता इससे पूर्व भी 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर डिस्कॉम स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। लगातार दूसरी बार डिस्कॉम स्तर पर सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

खेमराज गुप्ता के सम्मान पर मेड़तवाल समाज अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव बालचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मांगीलाल गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंगला गुप्ता, मेघा गुप्ता एवं दिलीप गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष कामाक्षी गुप्ता तथा नवयुवक संघ अध्यक्ष जयेश गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!