प
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने प्रशस्ति-पत्र देकर विद्यालय परिवार को किया सम्मानित
भवानीमंडी (जगदीश पोरवाल)। स्थानीय पीएम श्री सेठ आनन्दीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने भारत विकास परिषद (राजस्थान दक्षिण-पूर्व हाड़ौती प्रान्त) की विवेकानंद शाखा, भवानीमंडी द्वारा आयोजित वर्ष 2026-27 की समूह गान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर बुधवार, 30 सितंबर 2026 को परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक मंचों पर निरंतर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पण को दिया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव संदीप राठौड़, कोषाध्यक्ष सुमितसिंह छाबड़ा सहित कार्यक्रम संयोजक एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
