पचपहाड़ में सावन के रविवार पर निकली भगवान नीलकंठ की शाही सवारी, जयकारों से गूंजा कस्बा

​भवानीमंडी। निकटवर्ती कस्बे पचपहाड़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के पवित्र रविवार को नीलकंठ शिवालय मंदिर से भगवान शिव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई।

​शाही सवारी का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे नीलकंठ शिवालय मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकले। शाही सवारी में भवानीमंडी के भामाशाह डॉ. जे.के. अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनीश दीक्षित तथा जिला खाद्य व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष राजेश नाहर,सुरेश जैन करावन, दीपक जोशी,,मुकेश गुर्जर ,बने सिंह,गिरीश ओझा,कृष्णकांत पोरवाल,महेंद्र चौहान,दिलीप श्रृंगी ,शैलेंद्र दीक्षित आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

​पूरे मार्ग में श्रद्धालु “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों पर नाचते-गाते और शिव भक्ति में लीन होकर चल रहे थे। शाही सवारी पचपहाड़ कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह शिव भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा कर सवारी का भव्य स्वागत व अगवानी की गई। नगर भ्रमण के पश्चात सायंकाल शाही सवारी पुनः नीलकंठ शिवालय मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!