भवानीमंडी में लायंस क्लब रॉयल ने बांटे भोजन के पैकेट, गौमाता को खिलाया चारा

भ

​भवानीमंडी। ‘सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान’ के संदेश को चरितार्थ करते हुए लायंस क्लब भवानी मंडी रॉयल द्वारा अपनी मासिक सेवा गतिविधि के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जीवदया के कार्य आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जवाहर कॉलोनी में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन करवाया गया, वहीं अहिंसा गौशाला में गौवंश को हरा चारा एवं पक्षियों के लिए परिंडों में दाना-पानी डाला गया।

​इस सेवा गतिविधि के मुख्य लाभार्थी एवं संयोजक जोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा रहे। उनके विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवाभाव के साथ अपनी भागीदारी निभाई।

​आयोजन के दौरान क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन ने समाज सेवा का संदेश देते हुए कहा कि “लायंस क्लब का मूल ध्येय ही पीड़ित एवं जरूरतमंद मानवता की सेवा करना है। भोजन वितरण जैसे पुण्य कार्य हमें यह सीख देते हैं कि समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।”

​इस अवसर पर जोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा, क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन, लायन मनीष जैन, लायन चेन सिंह सिसोदिया एवं लायन गणेश सालेचा सहित कई गणमान्य लायन साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने “सेवा परमो धर्मः” के ध्येय वाक्य को दोहराते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जीवदया के प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!