18 घ
भैंसोदामंडी। क्षेत्र के बोरदा गांव स्थित देवनारायण मंदिर में हुई चोरी की वारदात का भैंसोदामंडी पुलिस चौकी ने तत्परता दिखाते हुए महज 18 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए माल सहित चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली और मुस्तैदी से खुश होकर बोरदा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस बल का अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि देवनारायण मंदिर में चोरी की घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी प्रभारी धर्मेश यादव और उनकी टीम ने तुरंत जांच की कमान संभाली और सूचना तंत्र को सक्रिय कर महज 18 घंटे में आरोपियों तक पहुंच गए।
ग्रामीणों ने जताया आभार
मंदिर चोरी जैसी संवेदनशील वारदात का इतनी जल्दी पर्दाफाश होने पर बोरदा गांव के रहवासी पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी धर्मेश यादव एवं अन्य पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर उनका भ
स्वागत किया और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की इस मुस्तैदी से न सिर्फ धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि आम जन में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
