​राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

भवानीमंडी (जगदीश पोरवाल )

​राजकीय बिड़ला महाविद्यालय, भवानीमंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश मेघवाल और श्रीमती राधा मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया। इस दौरान पेड़-पौधों के आसपास की सफाई की गई तथा पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

​महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश मेघवाल ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती राधा मीणा ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु संकल्प दिलाया।

​इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!