क
जनसंदेश ( जगदीश पोरवाल )
कोटा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कोटा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए मंगलवार को एक विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। एंटी बम स्क्वाड (BDDS), आरपीएफ, जीआरपी, एटीएस और इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ERT) जैसी प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर में संवेदनशील स्थानों की गहन चेकिंग की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत स्टेशन परिसर, वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, सभी प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, डॉग स्क्वाड के जरिए फुट ओवर ब्रिज (FOB) और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की व्यवस्थित जांच की गई।
जांच अभियान में शामिल प्रमुख अधिकारी:
- सुरक्षा एजेंसियां: सहायक सुरक्षा आयुक्त (प्रथम) श्री यशवंत सिंह सलूजा (आरपीएफ टीम संग), जीआरपी सी.आई. (टीम संग)।
- एटीएस एवं बीडीडीएस: एटीएस एडिशनल एसपी श्री ओमेंद्र सिंह शेखावत, निरीक्षक दीप्ति, ERT टीम (2 BBN कोटा), बीडीडीएस उप निरीक्षक पुरुषोत्तम एवं डॉग हैंडलर कमलेश।
- रेलवे प्रशासन: स्टेशन डायरेक्टर श्री शशिभूषण, स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) श्री राकेश कुमार मीणा और विशेष खुफिया शाखा के अधिकारी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा निगरानी को मजबूत करना और किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तुओं की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की है।

