भवानीमंडी पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की लॉटरी निकली, 14 पंचायतों में महिला सरपंच

भवानी मंडी। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को पंचायत समिति भवन में निकाली गई। लॉटरी में कुल 29 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद का आरक्षण तय किया गया, जिनमें से 14 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।

सामान्य वर्ग: कुल 15 पंचायतें सामान्य वर्ग के लिए रहीं। इनमें

8 पंचायतें अनारक्षित सामान्य हैं: गुराड़िया माना, गुढा, सरोद, खोखरिया खुर्द, बिस्तुनिया, आवर, भीलवाड़ी और पीपलिया।

7 पंचायतें सामान्य (महिला) हैं: नारायण खेड़ा, सरकान्या, आंकखेड़ी, मोगरा, गणेशपुरा, आंवली कलां और सूलिया।

अनुसूचित जाति (SC): कुल 7 पंचायतें। सिलेहगढ़, करावन, सिंहपुर और गुराड़ी, जबकि मिश्रोली, गुराड़िया कलां और नाहरगट्टा SC (महिला) के लिए आरक्षित हुईं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): कुल 6 पंचायतें। भैंसानी, श्री छतरपुर और घटोद OBC के लिए रहीं, जबकि पगारिया, कुंडीखेड़ा और गुराड़िया जोगा OBC (महिला) के लिए आरक्षित हुईं।

अनुसूचित जनजाति (ST): अलावा ग्राम पंचायत का सरपंच पद ST (महिला) के लिए आरक्षित किया गया।

पंचायतों में आरक्षण की स्थिति

सामान्य 8,सामान्य (महिला)7,अनुसूचित जाति 4,अनुसूचित जाति महिला 3,अन्य पिछड़ा वर्ग 3 ,अन्य पिछड़ा की महिला 3 ,अनुसूचित जनजाति महिला एक ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!