भवानीमंडी (झ।
जिले में अवैध गतिविधियों और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवानीमंडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ-सट्टा खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपये की सट्टा राशि भी बरामद की है।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी पुलिस टीम गठित की गई। गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुआ-सट्टा खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 हजार रुपये नकद जप्त कर आरोपियों के खिलाफ आर.पी.जी.ओ. एक्ट (RPGO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार:
योगेश कुमार पुत्र कालूराम जाति बांसडा (निवासी: देवनारायण का खेड़ा, भवानीमंडी),अनूप (21 वर्ष) पुत्र हरीसिंह जाति गुर्जर (निवासी: देवनारायण का खेड़ा, भवानीमंडी),विकास पुत्र गोपाल जाति बाछडा (निवासी: देवनारायण का खेड़ा, भवानीमंडी),पिन्टू पुत्र रमेश जाति बाछडा (निवासी: देवनारायण का खेड़ा, झालावाड़),कालूलाल पुत्र बालूराम जाति बांसडा (निवासी: देवनारायण का खेड़ा, भवानीमंडी),जयकुमार पुत्र चन्द्रमोहन जाति यादव (निवासी: दादाबाड़ी, कोटा शहर)
