रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, कोटा मंडल के भवानी मंडी सहित 7 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

कोटा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को जुलाई और अगस्त महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोटा मंडल के भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर समेत 7 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

​हालांकि, उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चलने वाले ब्लॉक कार्य के कारण इस ट्रेन के रूट में अस्थाई बदलाव भी किया गया है।

​ट्रेन का नया शेड्यूल और फेरों की डिटेल

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन के अनुसार, दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 5-5 अतिरिक्त फेरे लगाएगी:

  • गाड़ी संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल): यह ट्रेन हर शुक्रवार को चलती है। अब इसकी अवधि 03 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन 03, 10, 17, 24 और 31 जुलाई को कुल 5 फेरे लगाएगी।
  • गाड़ी संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल): इसकी अवधि 06 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है। यह ट्रेन हर सोमवार (06, 13, 20, 27 जुलाई और 03 अगस्त) को कुल 5 फेरे लगाएगी।

स्टेशन का नाम09451 गांधीधाम-भागलपुर (शुक्रवार)09452 भागलपुर-गांधीधाम (सोमवार)
भवानीमंडी08:18 / 08:20 बजे16:13 / 16:15 बजे
कोटा जंक्शन09:35 / 09:45 बजे14:50 / 15:00 बजे
सवाई माधोपुर10:55 / 11:00 बजे13:20 / 13:25 बजे
गंगापुर सिटी11:55 / 12:00 बजे12:30 / 12:35 बजे
हिंडौन सिटी12:28 / 12:30 बजे11:50 / 11:52 बजे
बयाना जंक्शन12:58 / 13:00 बजे11:25 / 11:27 बजे
भरतपुर जंक्शन14:15 / 14:20 बजे10:50 / 10:52 बजे

रेलवे प्रशासन ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। इस कारण यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से आगे अपने रेगुलर रूट पर नहीं चलेगी।

परिवर्तित मार्ग: कानपुर सेंट्रल से आगे यह ट्रेन वाया कानपुर–फतेहपुर–प्रयागराज–ज्ञानपुर रोड–वाराणसी–औंरिहार–गाजीपुर सिटी–छपरा–हाजीपुर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

रेलवे की अपील: रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट या NTES (National Train Enquiry System) ऐप पर ट्रेन की लाइव लोकेशन और अद्यतन स्थिति (Status) जरूर चेक कर लें।

​क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!