लायंस क्लब रॉयल ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान

भवानीमंडी। लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजकीय कमरुद्दीन चिकित्सालय, भ में कार्यरत सभी चिकित्सकों का सम्मान कर उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को सम्मान-पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान, समर्पण एवं सेवा भावना से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। समाज के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में ज़ोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा, क्लब अध्यक्ष लायन नरेन्द्र कुमार जैन, लायन पीयूष जैन, लायन चैन सिंह सिसोदिया, लायन दामोदर दयाल शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता कर सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा चिकित्सकों ने लायंस क्लब भवानीमंडी रॉयल द्वारा किए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!