श
भवानीमंडी। शाह समाज भवानीमंडी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मसीउद्दीन साहब को शाह वेलफेयर सोसायटी भवानीमंडी एवं शाह समाज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एकमत होकर मसीउद्दीन साहब के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे हर किसी का पूर्ण समर्थन मिला। उपस्थित लोगों ने इस निर्णय को समाज के बेहतर भविष्य, एकजुटता और मजबूत नेतृत्व के लिए एक सराहनीय कदम बताया।
शिक्षा और सामाजिक विकास रहेगी प्राथमिकता: मसीउद्दीन साहब
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष मसीउद्दीन साहब ने कहा, “समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाऊंगा। समाज की असली ताकत आपसी भाईचारे और एकता में निहित है। हम सब मिलकर शिक्षा का स्तर सुधारने, युवाओं के मार्गदर्शन, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
शुभचिंतकों ने दी बधाइयां
मसीउद्दीन साहब के अध्यक्ष बनने पर शाह समाज के प्रबुद्ध जनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में समाज विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
