सिरपोई और आंकखेड़ी में दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, नदी-नाले उफान पर


भवानीमंडी। पिडावा क्षेत्र के सिरपोई और आंकखेड़ी के बीच बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश लगातार 3:30 बजे तक जारी रही। मात्र दो घंटे में हुई भारी वर्षा से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए तथा कई स्थानों पर पानी खेतों में भर गया।

बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों और संपर्क मार्गों पर भी पानी बहने लगा। नदी-नालों में अचानक पानी की आवक बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय बाद इतनी तेज बारिश देखने को मिली। हालांकि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव और तेज बहाव ने कई स्थानों पर नुकसान की आशंका भी पैदा कर दी है।

ग्रामीण दीपक सिंह, गजराज सिंह, राकेश पाटीदार, दुर्गा सिंह, सत्यनारायण पाटीदार एवं उमेश पाटीदार ने बताया कि सिरपोई-आंकखेड़ी क्षेत्र में दो घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और खेतों में पानी भर गया। प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!