मारुतिनंदन प्रभात फेरी का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, भवानीमंडी के श्रद्धालुओं की सहभागिता ने बढ़ाई शोभा

भैंसोंदामंडी ।

नगर में दैनिक रूप से निकाली जाने वाली प्रसिद्ध मारुतिनंदन प्रभात फेरी के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समीपस्थ भवानीमंडी से आए श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

​वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रातः 6 बजे स्थानीय मारुतिनंदन मंदिर से हुआ। ढोल-मंजीरों की थाप, मधुर भजनों और हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरे नगर का वातावरण धर्ममय और भक्ति-रस से सराबोर नजर आया। नगर भ्रमण के पश्चात प्रभात फेरी पुनः मारुतिनंदन मंदिर पहुंची, जहाँ महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

​इस गरिमामयी आयोजन में भवानीमंडी से पधारे प्रतिष्ठित नागरिकों एवं प्रभात फेरी सदस्यों ने भाग लेकर स्थानीय सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!