प
भवानीमंडी।
पंचायत आम चुनाव 2026 के अंतर्गत भवानीमंडी उपखंड क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण (लॉटरी) की कार्यवाही 24 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी (SDM) पूजा मीणा ने आधिकारिक सूचना पत्र जारी किया है।
उपखंड अधिकारी पूजा मीणा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलेक्टर झालावाड़ के आदेशों व पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा-98 की अनुपालना में यह कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा महिलाओं की श्रेणियों के आधार पर पदों का आरक्षण तय किया जाएगा।
आरक्षण कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक: 24 सितंबर 2026
- समय: दोपहर 3:00 से 6 बजे तक
- स्थान: सभागार कक्ष, पंचायत समिति भवानीमंडी
उपखंड अधिकारी पूजा मीणा के अनुसार, आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और आमजन की उपस्थिति में लॉटरी निकालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
