राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 22 सितम्बर से शुरू

भवानीमंडी। राजकीय बिड़ला महाविद्यालय, भवानीमंडी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातकोत्तर (पूर्वाद्ध/सेमेस्टर प्रथम) में ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 22 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होने जा रही है।

​स्नातकोत्तर प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पाटीदार एवं कार्यवाहक प्राचार्य राजेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितम्बर 2026 से अपना ऑनलाईन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 03 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख तिथियाँ:

  • ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ तिथि: 22 सितम्बर 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 अक्टूबर 2026
  • अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन: 09 अक्टूबर 2026
  • दस्तावेज़ सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2026

​महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों का नाम प्रथम वरीयता सूची तथा प्रतीक्षा सूची में आएगा, उन्हें 13 अक्टूबर 2026 तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा तथा ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!