भवानीमंडी नगर पालिका के वार्ड 29 के निर्दलीय पार्षद अरबाज मंसूरी ने थामा कांग्रेस का हाथ


भवानीमंडी। नगर पालिका चुनाव परिणाम में वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल करने वाले पार्षद अरबाज मंसूरी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अरबाज मंसूरी ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया।

अरबाज मंसूरी ने कहा कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर के कार्यों से वे प्रभावित रहे हैं। साथ ही डग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चेतराज गहलोत के कुशल नेतृत्व से भी प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।

चेतराज गहलोत ने बताया कि निर्दलीय पार्षद अरबाज मंसूरी ने स्वेच्छा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कि है, कांग्रेस की रिती – नीति से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है ।

अरबाज मंसूरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में इसे नगर पालिका के आगामी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनावों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। नगर पालिका में अब कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों की संख्या 26 से बढ़कर 27 हो गई है ।नगर पालिका में कुल 40 वार्ड है बहुमत के लिए 21 पार्षदों का होना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!