न
न
झालावाड़ 18 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए नगर परिषद् झालावाड़ सहित सातों नगर पालिकाओं में नाम वापसी की प्रक्रिया उपरान्त शेष 19 अभ्यर्थी शेष रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में सभापति पद के लिए भाजपा से राजकुमार सोनी व आईएनसी से राजेश गुर्जर, नगर पालिका भवानीमण्डी में भाजपा से सूनिश कुमार दीक्षित व आईएनसी से पिंकी, नगर पालिका झालरापाटन में भाजपा से अंशु गुप्ता व आईएनसी से रिजवान अहमद तथा आम आदमी पार्टी से मोहम्मद नदीम, नगर पालिका पिड़ावा में भाजपा से राजू माली, आईएनसी से रणजीत सिंह चौहान एवं निर्दलीय सगीर अहमद खां, नगर पालिका अकलेरा में भाजपा से यांशिका मेवाड़ा, आईएनसी से हिमानी पारेता व निर्दलीय आमिला मंसूरी, नगर पालिका मनोहरथाना में भाजपा से देवेन्द्र कुमार एवं कांग्रेस से राहुल, नगर पालिका खानपुर में भाजपा से प्रिया सुमन व आईएनसी से कान्ता साहू, नगर पालिका डग में आईएनसी से टीना व भाजपा से भगवती बाई अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन में उम्मीदवार रहेंगे।
सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितम्बर 2026 (सोमवार) को होगा। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी।
—00—
