राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में रिलायंस फाउंडेशन देगा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप

भवानीमंडी। राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानीमंडी के स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (I & II SEM) के नियमित विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस फाउंडेशन शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन पूर्णतया निशुल्क है।

एप्टिट्यूड टेस्ट 6 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक विद्यार्थी द्वारा दी गई ई-मेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा दिसंबर 2026 में की जाएगी।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, छात्रवृत्ति राशि, आवश्यक दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी संलग्न पत्र में दी गई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर (011) 41171414 एवं व्हाट्सएप नंबर 7977100100 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!