भैंसोंदामंडी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए दीये, भव्य दीपोत्सव और आतिशबाजी से जगमगाया बस स्टैंड परिसर

भैंसोंदामंडी (जगदीश पोरवाल): देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भैंसोंदा परिषद एवं भैंसोंदा मंडी स्थित बस स्टैंड परिसर में एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर सैकड़ों दीपों की जगमगाती रोशनी से नहा उठा और उपस्थित जनों ने अत्यधिक उत्साह व हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

​कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्षा डॉ. मनु प्रिय यादव एवं नगर परिषद अध्यक्षा गायत्री अजय पौराणिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना की।

​दीपोत्सव के दौरान प्रमुख रूप से निर्माण सभापति प्रतिनिधि श्याम गुर्जर, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, भैंसोंदा मंडल महामंत्री अरविंद भील, महिला मंडल अध्यक्षा रीना शर्मा, मंडल महामंत्री पूजा पोसवाल, पार्षद रेखा गुर्जर, सीमा यादव, भूली बाई सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के समापन पर बस स्टैंड परिसर में जोरदार आतिशबाजी की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!