झालावाड़ जिले में एक नगर परिषद व सात नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की जांच ( संवीक्षा ) में 6 नामांकन निरस्त हुए

झालावाड़ 17 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए नगर परिषद् झालावाड़ सहित सातों नगर पालिकाओं में भरे गए कुल 26 नामांकन पत्रों में से संवीक्षा के दौरान 6 नामांकन निरस्त हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में आईएनसी से शीतल का, नगर पालिका झालरापाटन में भाजपा से कपिल व महेश कुमार का, नगर पालिका खानपुर में आईएनसी से अनिता गुप्ता का, नगर पालिका भवानीमण्डी में निर्दलीय राजेश का तथा नगर पालिका डग में आईएनसी से साक्षी पहाड़िया का नामांकन निरस्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात् चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितम्बर 2026 (सोमवार) को होगा। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी।
—00—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!