रामगंजमंडी रेल्वे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 66 मामलों में ₹49,310 का जुर्माना

बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर नियमानुसार कार्रवाई

कोटा। ( जगदीश पोरवाल ) यात्रियों में वैध एवं उचित टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नियमसम्मत रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर एवं विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि जांच में 32 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिन पर नियमानुसार ₹20,490 का जुर्माना लगाया गया। वहीं 34 यात्री अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए, जिन पर ₹28,820 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 66 मामलों में ₹49,310 का जुर्माना लगाया गया।

अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के देवाशीष, बहादुर सिंह, रामेश्वर, त्रिलोक मीणा, लखन लाल एवं गौरव सेहरा सहित कुल छह टिकट चेकिंग कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल के एक कर्मचारी ने भाग लिया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!