झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक की 37वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: 187.54 लाख का शुद्ध लाभ, 10% लाभांश की घोषणा



भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) दी झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, भवानीमंडी की 37वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राजस्थान टेक्सटाइल मिल क्लब के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष डॉ. जे.के. अरोड़ा ने की, जिसमें संचालक मंडल और बैंक सदस्य उपस्थित रहे। बैक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक का वित्तीय व वर्ष 2025 26 का विवरण निम्न प्रकार है ।

मुख्य वित्तीय एवं महत्वपूर्ण बिंदु:

शुद्ध लाभ व लाभांश: वर्ष 2025-26 में बैंक ने 70.60 लाख रुपये आयकर भुगतान के बाद ₹187.54 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। सदस्यों को 10 प्रतिशत की दर से लाभांश (Dividend) देने की स्वीकृति दी गई।

नेट वर्थ में बढ़ोतरी: बैंक की नेट वर्थ ₹2,412.99 लाख से बढ़कर ₹2,666.60 लाख हो गई है।

जीरो एनपीए (NPA): बैंक का शुद्ध एन.पी.ए. ऋण शून्य रहा, और बैंक निरंतर ‘अ’ श्रेणी में वर्गीकृत है।

पूंजी पर्याप्तता: निर्धारित 9% के मुकाबले बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (Capital Adequacy Ratio) 67.68% रहा, जो बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

आगामी योजनाएं: बैठक में वर्ष 2027-28 के बजट और वार्षिक व्यावसायिक योजना को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

अध्यक्ष डॉ. जे.के. अरोड़ा ने अपने संबोधन में ग्राहकों की सेवाओं को सर्वोपरि प्राथमिकता देने की बात कही और स्थानीय नागरिकों से बैंक की सुलभ ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर सहकारिता के माध्यम से समृद्धि की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!