राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित डाक्टर सेन का सम्मान समारोह आयोजित

भवानीमंडी , 11 सितंबर। गत शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त होने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भवानीमंडी द्वारा पचपहाड़ विद्यालय के श्री डाक्टर दिव्येन्दु सेन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील राठौर ने बताया कि शुक्रवार को होटल राधे गोविन्द में यह आयोजन किया गया। इसमें डाक्टर सेन ने अपनी अनुसन्धान व उपलब्धियो़ की गौरवशाली विज्ञान यात्रा के बारे में व्याख्यान दिया।

खण्ड अध्यक्ष मनाहर सिंह चौहान व मन्त्री अनिल कुमार जोगी ने साफा व मोमेन्टो दे कर उनका सम्मान किया। सभी ने उन्हें झालावाड़ का गौरव बढ़ाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सीबीईओ रामकरण मेघवाल ,एसीबीईओ कल्याणमल मेघवाल, एसीबीईसी प्रमिला अग्रवाल, आरपी अमित अग्रवाल ,आरपी पूर सिंह नागर ,डा० मनमोहन शर्मा, पीरूलाल वर्मा, डा० राजेश पुरोहित, किशन सिंह चौहान, राधेश्याम सोनी, नारायण सिंह, राजेन्द्र शर्मा, धीरज सिंह, ओमप्रकाश, मुरली सोनी, राजू गुर्जर, कमलेश राठौर ,लोकेश कुमार, ब्रजेश, बंकट, दिनेश सोनी , जितेंद्र योगी आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!