प
क
09 टिकट जांच कर्मचारियों की टीम ने स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में की सघन जांच
कोटा। यात्रियों में वैध एवं उचित टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोटा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर तथा विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।
जांच अभियान में कुल 34 मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार 24,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने सहित अन्य संबंधित मामले शामिल रहे।
अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ राजेश एन., दमयंती, हेमेन्द्र मीना, पुरुषोत्तम मीना, लखन लाल,मंजू शर्मा,राजेंद्र कुमार, राजेश शर्मा एवं शिवांक शामिल रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के हितों की रक्षा तथा नियमसम्मत यात्रा को बढ़ावा देने के लिए कोटा मंडल में इस प्रकार के टिकट जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
व
