भ
भवानीमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को नवजीवन हॉस्पिटल के सहयोग से निकटवर्ती गांव मालीखेड़ा के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क ग्रामीण चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। परिषद के ‘संस्कृति विकास माह’ प्रकल्प के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 193 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श व दवाइियां दी गईं।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी दिलीप सैनी, अर्जुन सैनी, विष्णु सैनी, नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक गुरभेज सिंह छाबड़ा, शाखा संरक्षक गोविंद भराड़िया, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. राकेश शर्मा, आदर्श शाखा अध्यक्ष राजदीप सिंह एवं शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में नवजीवन हॉस्पिटल के विभिन्न रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया। इनमें शामिल रहे:
- डॉ. अविनाश कौर छाबड़ा (बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ)
- डॉ. नरेश सैनी (फिजीशियन)
- डॉ. सीमा यादव (महिला रोग विशेषज्ञ)
- डॉ. हर्षवर्धन शर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
- डॉ. राजकुमार शर्मा (दन्त रोग विशेषज्ञ)
जांच व दवा वितरण
नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि शिविर के दौरान 122 मरीजों की ब्लड प्रेशर (BP), 68 मरीजों की ब्लड शुगर और 62 मरीजों की आंखों की जांच नि:शुल्क की गई। साथ ही सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में एडवोकेट हेमराज शर्मा, डीके गुप्ता, डॉ. राकेश शर्मा, परमजीत सिंह और उमाशंकर पोरवाल आदि ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव संदीप राठौर ने किया तथा आभार शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया।

