कोटा-नागदा के बीच शाम की इंटरसिटी शुरू करने की मांग: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन



भवानीमंडी (जगदीश पोरवाल
) कोटा–नागदा–रतलाम रेलखंड पर दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों की सहूलियत के लिए रेलवे अप-डाउनर्स प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ने मोर्चा खोला है। एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष पंकज सोनी ने इंदौर स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की प्रमुख रेल समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता अभय कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कोटा से नागदा के बीच शाम के समय एक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की प्राथमिक मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

नई ट्रेन सेवाएं: कोटा से नागदा के बीच शाम को इंटरसिटी ट्रेन और कोटा–रतलाम के बीच दोनों दिशाओं में सुबह 6 बजे इंटरसिटी ट्रेन की शुरुआत।

ट्रेन विस्तार: कोटा–सिरसा ट्रेन का इंदौर तक विस्तार और दाहोद–वलसाड इंटरसिटी को नागदा-विक्रमगढ़ आलोट के रास्ते कोटा तक बढ़ाना।

संभागीय अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि शाम के समय कोटा–नागदा रेलखंड पर सीधी ट्रेन न होने से दैनिक अप-डाउनर्स, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन मांगों के पूरा होने से कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट, महिदपुर रोड और नागदा तक के पूरे रेल नेटवर्क के यात्रियों को सीधी और समयबद्ध कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता अभय कुमार जैन ने बताया कि कोटा – नागदा के मध्य कोटा से रात्रि 8 से 9 बजे के बीच एक यात्री ट्रेन का संचालन हो,ताकि कोटा नागदा के बीच के स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके ,शाम को कोटा से 5:35 बजे जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन के बाद इन बीच के स्टेशनों के यात्रियों के लिए 11:00 बजे और अगले दिन सुबह 3:30 बजे तब कोई गाड़ी नहीं है ।यात्रियों को कोटा स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ती है ।उन्होंने बताया कि इस ट्रेन मांग के लिए दर्जनों बार रेलवे में पत्र व्यवहार किया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!