महाविद्यालय में तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का समापन, नशामुक्ति पर दिया गया विशेष व्याख्यान

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) स्थानीय राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का शनिवार (5 सितम्बर) को समापन हुआ।

​कार्यक्रम के साथ ही माह अगस्त के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता हेतु विशेषज्ञ व्याख्यान तथा राष्ट्रीय महिला नीति के तहत छात्राओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

दुष्प्रभावों से कराया अवगत

तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (झालावाड़) के जिला सलाहकार श्री राजकुमार शर्मा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

परिसर को तम्बाकू मुक्त रखने का आह्वान

रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पाटीदार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः तम्बाकू मुक्त बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

मंच संचालन व उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश मेघवाल ने किया। इस दौरान NSS की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं और महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों सहित समस्त संकाय सदस्य व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!