श
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) श्री राधेश्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्दोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
4 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम तालिका
- मंगला आरती: प्रातः 5:30 बजे
- अभिषेक-पूजन: प्रातः 6:00 बजे प्रभु श्री राधेश्याम जी का अभिषेक एवं पूजन
- शृंगार आरती: प्रातः 8:15 बजे
- दोपहर आरती: दोपहर 12:00 बजे
- भव्य शृंगार: शाम 6:00 बजे ठाकुर जी का फूलों से भव्य शृंगार
- विशेष रासलीला: रात्रि 8:00 बजे से
- रात्रि अभिषेक: रात्रि 11:30 बजे ठाकुर जी का अभिषेक व पूजन
- महाआरती एवं प्रसादी: मध्यरात्रि 12:00 बजे
बाल-गोपालों के लिए विशेष आकर्षण
जन्माष्टमी के अवसर पर 10 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए विशेष आयोजन रखा गया है। कृष्ण लीला के विभिन्न पात्र बनकर आने वाले बच्चों को ठाकुर जी का विशेष प्रसाद प्रदान किया जाएगा।
5 सितंबर (शनिवार): नन्दोत्सव कार्यक्रम
- लड्डू गोपाल स्थापना: श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नन्दोत्सव के दिन अपने लड्डू गोपाल जी को प्रातः 10:00 बजे से पूर्व मंदिर में विराजमान कराएं।
- नन्दोत्सव आरंभ: प्रातः 10:30 बजे से
- आरती: दोपहर 12:00 बजे
श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से प्रभु के इस पावन उत्सव में पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

