पचपहाड के निजी स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार: शिक्षिका को चाकू दिखाकर डराने और वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप



भवानीमंडी (झालावाड़)।
भवानीमंडी थाना क्षेत्र में एक बेहद ही गंभीर और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस स्कूल में महिलाएं पढ़ा-लिखकर बच्चों के भविष्य का निर्माण करने जाती हैं, वहीं के प्रिंसिपल ने एक महिला शिक्षिका के साथ डराने-धमकाने, चाकू दिखाकर छेड़छाड़ करने तथा वीडियो बनाकर वायरल करने जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि फरियादी ने 08.08.2026 को पुलिस थाना भवानीमंडी में उपस्थित होकर मामला दर्ज कराया। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी ‘नेहरू बाल सैकेण्डरी एकेडमी, पचपहाड़’ में बच्चों को पढ़ाती है।
रोज की तरह शिक्षिका सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। स्कूल पहुंचने पर आरोपी प्रिंसिपल महेश बालोदिया ने शिक्षिका को झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में (मालीपुरा मार्ग पर) आरोपी ने कार रोक ली और चाकू दिखाकर शिक्षिका को डराया-धमकाया। इस दौरान आरोपी ने महिला से एक सादे कागज पर दस्तखत कराए, उसके साथ छेड़छाड़ की और वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, उसने वह वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया तथा धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं वृत्ताधिकारी (भवानीमंडी) सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन में भवानीमंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी की घेराबंदी की और शिक्षिका को डराने-धमकाने, छेड़छाड़ करने व वीडियो वायरल करने वाले आरोपी प्रिंसिपल को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: महेश बालोदिया पुत्र बालाराम बालोदिया (जाति प्रजापति)
उम्र: 38 वर्ष
निवासी: बाबा चौराहा, पचपहाड़, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़
पद: प्रिंसिपल, नेहरू बाल सैकेण्डरी एकेडमी, पचपहाड़

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

श्री प्रमोद कुमार (पु.नि., थानाधिकारी थाना भवानीमंडी)
श्री रेवती रमण (उ.नि., थाना भवानीमंडी)
श्री पुष्पेन्द्र सिंह (कांस्टेबल 1190, थाना भवानीमंडी)
श्री सुरेन्द्र गोदारा (कांस्टेबल 208, थाना भवानीमंडी)
पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!