भवानीमंडी में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का भव्य आयोजन: बालिकाओं ने स्टॉल्स के जरिए प्रदर्शित की अपनी प्रतिभा

भ

​भवानीमंडी। स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्री राम करण मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) श्री कल्याण मल मेघवाल, श्रीमती प्रमिला अग्रवाल तथा संदर्भ व्यक्ति (RP) श्री अमित कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​मेले में भवानीमंडी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले समस्त उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लिया। बालिकाओं की प्रतिभा को तराशने के लिए मेले को प्रारंभिक एवं माध्यमिक कक्षानुसार तीन अलग-अलग जोनों में विभाजित किया गया था:

  • ​जोन-1: हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा विषय
  • ​जोन-2: गणित एवं विज्ञान विषय
  • ​जोन-3: सामाजिक व समसामयिक परिप्रेक्ष्य, स्वास्थ्य हाइजीन एवं राजकीय योजनाएं

​प्रत्येक विद्यालय की बालिकाओं ने अपने-अपने विषय-क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए आकर्षक और ज्ञानवर्धक स्टॉल्स लगाईं। निर्णायक मंडल द्वारा सूक्ष्म अवलोकन के पश्चात तीनों जोनों से पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं की घोषणा की गई। विजेता बालिकाओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

​मेले में प्रत्येक जोन से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय किशोरी मेले में भवानीमंडी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।

​कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं मेला संयोजक श्रीमती ज्योति गुप्ता ने सभी अतिथियों, संभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मेले के सफल एवं सुचारू संचालन में उप प्रधानाचार्य श्री दिनेश बाथरा, श्रीमती राजकुमारी मेघवाल, श्रीमती उषा रानी सिंघी तथा श्रीमती आशा चन्दन का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!