भ
भवानीमंडी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड भवानीमंडी की साधारण सभा की बैठक रामनगर स्थित नंदु बाई आदर्श विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील राठौर ने बताया कि बैठक में झालावाड़ से पधारे पालक कार्यकर्ता रामकिशन नागर एवं रामचंद्र गोस्वामी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संगठन के इतिहास, कार्यकलापों और उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
नई खंड कार्यकारिणी का गठन
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष रामकिशन नागर ने आगामी तीन वर्षों के लिए खंड कार्यकारिणी के पांच प्रमुख दायित्वों की घोषणा की:
- अध्यक्ष: मनोहर सिंह चौहान
- मंत्री: अनिल कुमार जोगी
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मुरली मनोहर सोनी
- कोषाध्यक्ष: मुकेश पाटीदार
- महिला उपाध्यक्ष: उषारानी सिंधी
घोषणा के पश्चात नव-नियुक्त खंड अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ने अपनी 20 सदस्यीय खंड कार्यकारिणी तथा क्षेत्र की सभी 30 पंचायतों के लिए प्रभारी सदस्यों के नामों का ऐलान किया। इससे पूर्व खंड अध्यक्ष ने विगत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया।
शिक्षकों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गुरुजनों का उपर्णा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस साधारण सभा में क्षेत्र के लगभग 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

