भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्थानीय राजस्थान टेक्सटाइल्स मिल्स प्रबंधन ने महिला श्रमिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हुए एक भावुक एवं सराहनीय पहल की। मिल्स प्रबंधन की ओर से करीब 600 महिला श्रमिकों को 600 साड़ियां भेंट कर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की गईं।
साड़ी का उपहार पाकर महिला श्रमिकों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता साफ दिखाई दी। यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि मिल्स परिवार की महिला श्रमिकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान की सराहना का प्रतीक रहा। इस पहल ने श्रमिकों और प्रबंधन के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत किया।
मिल्स प्रबंधन के प्रयास की सराहना की गई
कार्यक्रम के दौरान मिल्स के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट रोहित अरोड़ा एवं वाइस प्रेसिडेंट संजीव सिंह सहित स्टाफ सदस्यों ने महिला श्रमिकों को साड़ियां वितरित कीं। प्रबंधन के इस प्रयास की महिला श्रमिकों ने सराहना करते हुए इसे रक्षाबंधन के पर्व की एक यादगार खुशी बताया।
महिला श्रमिकों के लिए सम्मान का अवसर था
मिल्स प्रबंधन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि किसी संस्थान की मजबूती केवल मशीनों और उत्पादन से नहीं, बल्कि उसमें काम करने वाले श्रमिकों के सम्मान और उनके साथ बने आत्मीय रिश्तों से भी होती है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिला श्रमिकों के लिए सम्मान, खुशी और अपनत्व का यादगार अवसर बन गया।
मैनेजमेंट बदला श्रमिको के प्रति सोच और विचार भी बदल गए
राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स में मिल मैनेजमेंट बदलने के साथ ही उनकी कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है ,मैनेजमेंट द्वारा महिला श्रमिकों को रक्षाबंधन के त्योहार पर साड़ियों का वितरण पहली बार किया गया मिल की स्थापना के बाद ,श्रमिकों के प्रति उदारता और अपनत्व का भाव भी किसी भी संस्थान कोउच्च स्थान पर पहुंचा सकता है ।

