भवानीमंडी में ठहरेगी हिसार-खड़की रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: त्योहार पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हिसार-खड़की-हिसार (04703/04704) रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 1-1 फेरा लगाएगी। भवानीमंडी के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि रेलवे ने दोनों तरफ से इस विशेष ट्रेन का ठहराव भवानीमंडी स्टेशन पर तय किया है।

भवानीमंडी स्टेशन पर ट्रेन का समय:

  • गाड़ी संख्या 04703 (हिसार से खड़की): यह ट्रेन शनिवार, 29 अगस्त 2026 को हिसार से रवाना होकर रात 21:55 बजे भवानीमंडी पहुंचेगी। इसके बाद यह रविवार शाम 16:20 बजे खड़की पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04704 (खड़की से हिसार): वापसी में यह ट्रेन रविवार, 30 अगस्त 2026 को खड़की से रवाना होकर अगले दिन सोमवार को सुबह 09:03 बजे भवानीमंडी पहुंचेगी और सोमवार रात 23:50 बजे हिसार पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर भी रहेगा ठहराव:

कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रेन कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी और शामगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा मार्ग में यह ट्रेन जयपुर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण और लोनावला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

​रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की सही समय-सारणी और स्थिति की जानकारी के लिए एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा रेलवे पूछताछ सेवा का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!