भवानीमंडी में विहिप-बजरंग दल की दो दिवसीय ‘आयाम पुंज बैठक’ संपन्न:

भ सिंघल शताब्दी वर्ष व संत रविदास जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल जिला भवानीमंडी के तत्वावधान में 25 और 26 अगस्त को दो दिवसीय ‘आयाम पुंज बैठक’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय बैठक में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले प्रमुख राष्ट्रव्यापी एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

आगामी प्रमुख कार्यक्रमों पर मंथन

विहिप विभाग मंत्री, बारां बालूसिंह चौहान द्वारा ने बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया क

  • अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष: विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को व्यापक और ऐतिहासिक स्तर पर मनाया जाएगा।
  • संत रविदास जी की 650वीं जन्म शताब्दी: समाज में समरसता और बंधुत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पूरे जिले व विभाग में भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों का मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम में केंद्रीय, प्रांत एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री उमाशंकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद, प्रांत अध्यक्ष प्रतापसिंह नागदा, प्रांत मंत्री कौशल गौड़, प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत उपाध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता पंवार, सुंदरलाल कटारिया तथा युधिष्ठिर सिंह हाड़ा उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश नाहर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.के. अरोड़ा रहे।

कार्यकर्ताओं की व्यापक उपस्थिति

भवानीमंडी जिले सहित आसपास के जिलों और विभागों से आए कार्यकर्ताओं ने बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कल्याणमल, विष्णु शर्मा, हेमंत राठौर, समरथ सिंह, राहुल राठौर, ईश्वरसिंह, वीर जैन, लक्ष्मण सिंह मोयाखेड़ा, लोकेश नागर, लक्की जायसवाल, यादवेंद्र सिंह, राजू वैष्णव, कृपालसिंह एवं विजयसिंह सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!