नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, भवानीमण्डी में दो नामांकन दाखिल

भवानीमंडी, 27 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय निकायों में गुरुवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जिले में 9 एवं 11 सितम्बर 2026 को मतदान कराया जाएगा।

भवानीमंडी में दो नामांकन पत्र दाखिल

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रामचन्द्र खटीक ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। प्रथम दिवस नगर पालिका भवानीमण्डी में दो अभ्यर्थियों द्वारा दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं जिले के अन्य किसी भी नगरीय निकाय में गुरुवार को कोई नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

29 एवं 31 अगस्त को भी दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी आगामी 29 एवं 31 अगस्त 2026 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

—00—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!