रक्षाबंधन से पहले बाजार में उमड़ी भीड़, जगह-जगह लगा जाम


भवानीमंडी। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के चलते गुरुवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजारों में बहन-बेटियों और अन्य खरीदारों की आवाजाही बढ़ने से प्रमुख मार्गों और चौराहों पर थोड़ी-थोड़ी देर में यातायात जाम होता रहा।

सबसे अधिक दबाव पुरानी सब्जी मंडी, पचपहाड़ रोड, पोस्ट ऑफिस रोड और स्टेशन तिराहा क्षेत्र में देखने को मिला। त्योहार के लिए राखी, मिठाई, कपड़े व अन्य सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई।

पिछले दिन से लगातार हो रही बारिश से गुरुवार सुबह राहत मिलने के बाद बाजार में खरीदारी के लिए घरों से बहन-बेटियां निकल पड़ीं। बारिश थमने से बाजार में रक्षाबंधन की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया।

वहीं, शहर में यातायात जाम का एक प्रमुख कारण बड़े और भारी वाहनों का बेरोकटोक नगर में प्रवेश करना भी माना जा रहा है। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच भारी वाहनों की आवाजाही से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों ने त्योहार के दिनों में भारी वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण और प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!