क
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) बुधवार को रीको इंडस्ट्रियल एरिया में कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज़ वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक मीटिंग का आयोजन गीता स्टोन इंडस्ट्रीज पर किया गया ।जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।
साल भर के आय – व्यय का विवरण रखा गया
स्वागत कार्यक्रम के बाद कोषाध्यक्ष आशीष पाण्डे द्वारा साल भर का आय – व्यय का विवरण सभी के सामने रखा गया । तत्पश्चात निर्वतमान अध्यक्ष अरुण गर्ग द्वारा उनका कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई ।
कार्यकारीणी की घोषणा की गई
जिसमे निर्विरोध मनीष जाखेटिया को अध्यक्ष चुना गया । नवीन अध्यक्ष मनीष जाखेटीया द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सचिव पुनः सौरभ बंसल , कोषाध्यक्ष आशीष पाण्डे उपाध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल एवं अनमोल होरा ओर सह सचिव रियासत अली को बनाया गया । संरक्षक मोहन भराडिया एवं लियाकत अली द्वारा सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया । नवीन अध्यक्ष मनीष जाखेटीया एवं कार्यकारिणी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । वार्षिक मीटिंग में जसविंदर सिंह होरा , मनोज अग्रवाल , अब्दुल सिराज , आशीष जाखेटीया , राजू छाबड़ा , पंकज पांडे , सुखमन होरा , राजू जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे । सभी ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाये दी ।


