भवानीमंडी में पैगंबर-ए-आजम के 1501वें जन्मदिवस पर फल वितरण: गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने बांटे फल

भवानीमंडी। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिवस) के मुबारक मौके पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिपार्टमेंट ‘गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन’ द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने राजकीय कमरुद्दीन चिकित्सालय और उप-कारागृह (जेल) भवानीमंडी में मरीजों और बंदियों को फल वितरित किए।

​कार्यक्रम के दौरान संस्था के जिम्मेदार अली रजा ने हजरत मोहम्मद साहब की तालीमात (शिक्षाओं) पर रोशनी डालते हुए कहा कि नबी-ए-पाक ने हमेशा इंसानियत की खिदमत, बीमारों की मिजाजपुर्सी (हाल-चाल पूछने), आपसी भाईचारे और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सही राह पर चलने का पैगाम दिया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए संस्था समाज सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है।

​इस अवसर पर संस्था के जिला निगरान गुलजार अली, जिम्मेदार फरीदुद्दीन शाह, शाहिद खान और रईस खान सहित संस्था के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!