भवानीमंडी। मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को भवानीमंडी में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जलसे का आयोजन किया गया। जलसा सुबह 9:30 बजे स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन, विशेषकर युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया।
जलसा जामा मस्जिद से रवाना होकर स्टेशन तिराहा, बारह दुकान तिराहा, गर्ल्स स्कूल चौराहा, सब्जी मंडी, ईदगाह और आबकारी चौराहा होते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों द्वारा जलसे का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने प्रतिभागियों के लिए खाद्य सामग्री एवं अन्य सामग्री वितरित की।
जलसे के दौरान मुस्लिम समाज के युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्सव और जोश के साथ जलसे में शामिल हुए। मार्ग में धार्मिक नारों और मिलाद के संदेशों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
जलसे के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

