भ
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर भवानीमंडी स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डग विधानसभा चुनाव प्रभारी महेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार व नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।
डग विधानसभा क्षेत्र नगर पालिका चुनाव प्रभारी महेश धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरना अनिवार्य होगा। धाकड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलकर पार्टी की नीतियों के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि एकजुटता के बल पर भवानीमंडी नगर पालिका में एक बार फिर कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।
नवनियुक्त प्रभारियों का किया स्वागत
बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भवानीमंडी नगर पालिका चुनाव के लिए मनोनीत किए गए प्रभारियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों में शामिल रहे:
- पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान
- पूर्व सरपंच रोड सिंह कुंडी खेड़ा
- ब्लॉक संगठन मंत्री कालू लाल सालेचा
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकेश गुप्ता
- पूर्व सरपंच हरीश रोझा
- चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय
- पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन ‘पिंटू’
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अहफाज खान
- पूर्व पार्षद राकेश कुमार तलवाडिया
- एडवोकेट विधान भटनागर
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल मेघवाल
प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चुनाव रणनीति को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

