भवानीमंडी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गोरखपुर–बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से होगी नियमित, जानिए समय-सारणी

भवानीमंडी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गोरखपुर–बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से होगी नियमित, जानिए समय-सारणी

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रेल प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। गाड़ी संख्या 05053/05054 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। 28 अगस्त से यह ट्रेन नए गाड़ी संख्या 15085/15086 के साथ संचालित होगी, जिससे भवानीमंडी वासियों को उत्तर प्रदेश और मुंबई के लिए सीधी और सुलभ रेल सेवा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 15085 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से प्रातः 07.50 बजे होगा। यह ट्रेन उसी दिन रात्रि बयाना 22.08 बजे ,गंगापुर सिटी जंक्शन 23.00 बजे तथा अगले दिन शनिवार को कोटा जंक्शन 00.55 बजे, भवानी मंडी 02.08 बजे एवं शामगढ़ 02.28 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन उसी दिन सायं 18.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 अगस्त 2026 से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात्रि 21.20 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन रविवार को शामगढ़ 08.28 बजे, भवानी मंडी 08.53 बजे, कोटा जंक्शन 10.15 बजे तथा गंगापुर सिटी जंक्शन 12.35 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन सोमवार को प्रातः 06.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला जंक्शन, आगरा किला, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे पूछताछ वेबसाइट अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!