भवानीमंडी पुलिस ने 37 ग्राम एमडीएमए और एक ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया

भवानीमंडी ।

​ भवानीमंडी पुलिस ने शुक्रवार को पचपहाड़ तिराहे पर नाकेबंदी के दौरान एक तस्कर को एमडीएमए (MDMA) और स्मैक की तस्करी करते हुए ए गिरफ्तार किया है।

​जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (I.P.S.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीना (R.P.S.) और क्षेत्राधिकारी (वृत्त भवानीमंडी) सत्यनारायण गोदारा (R.P.S.) के पर्यवेक्षण में भवानीमंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

​ सी आई प्रमोद कुमार ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को चेकिंग व रोकथाम हेतु डग–भवानीमंडी रोड स्थित श्मशान तिराहा पचपहाड़ पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर डिटेन किया गया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ जब्त हुए।

जब्त सामग्री व वाहन

  • MDMA (मैथलीन डाईऑक्सी मैथेम्फेटामाइन): 37 ग्राम 18 मिलीग्राम
  • स्मैक: 01 ग्राम 19 मिलीग्राम
  • वाहन: तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल

आरोपी की पहचान व आपराधिक रिकॉर्ड

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर (उम्र 55 वर्ष) पुत्र ताज मोहम्मद, जाति पिंजारा मुसलमान, निवासी वार्ड नंबर-02, कल्याणपुरा मील गेट के सामने, भवानीमंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

​पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उक्त मादक पदार्थ शोयब लाला (निवासी डग, हाल निवासी देवलजी, जिला प्रतापगढ़) से लाना बताया है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी जाकिर के खिलाफ भवानीमंडी थाने में पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, हत्या (धारा 302) और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!