त्योहारी सीजन में भवानीमंडी वासियों को बड़ी सौगात: पुणे और दिल्ली के लिए चलेगी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

त

​भवानीमंडी। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने भवानीमंडी क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत दी है। खड़की (पुणे) और हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के बीच 14-14 फेरों के लिए द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिसका भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर ठहराव तय किया गया है।

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, ट्रेन का संचालन अक्टूबर और नवंबर माह में किया जाएगा। भवानीमंडी स्टेशन पर इस ट्रेन का समय सारणी (टाइम टेबल) निम्नानुसार रहेगा:

  • ​गाड़ी संख्या 01483 (खड़की से हजरत निजामुद्दीन): यह ट्रेन 06 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को खड़की से शाम 17:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 08:53 बजे भवानीमंडी पहुंचेगी और 08:55 बजे प्रस्थान कर कोटा, सवाई माधोपुर होते हुए शाम 18:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • ​गाड़ी संख्या 01484 (हजरत निजामुद्दीन से खड़की): यह ट्रेन 07 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को हजरत निजामुद्दीन से रात 22:10 बजे रवाना होगी। अगले दिन तड़के 05:25 बजे भवानीमंडी पहुंचेगी और 05:30 बजे प्रस्थान कर लोनावला, कल्याण, सूरत, वडोदरा होते हुए रात 22:15 बजे खड़की पहुंचेगी।

​मुख्य स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

मार्ग में यह ट्रेन भवानीमंडी के अलावा कोटा, सवाई माधोपुर, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, कमान रोड, भिवंडी रोड, कल्याण, लोनावला, मथुरा एवं पलवल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

​रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 रेल मदद सेवा के जरिए ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!