द
भवानीमंडी (जगदीश पोरवाल )। क्षेत्र के पशुपालकों और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने दूध का उचित एवं लाभकारी मूल्य निर्धारित करने तथा मापन प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी (SDM) भवानीमंडी के नाम पचपहाड़ तहसीलदार अब्दुल हफीज को ज्ञापन सौंपा। एक ज्ञापन भवानीमंडी थाना अधिकारी को भी सोपा गया ।
प्रमुख मांगें:
फैट की दर में वृद्धि: दूध का विक्रय मूल्य 13 रुपये प्रति फैट की दर से निर्धारित किया जाए।
लीटर के हिसाब से मापन: दूध की माप किलो के बजाय लीटर में निर्धारित की जाए।
लागत बढ़ने से संकट में दुग्ध व्यवसाय
ज्ञापन में बताया गया कि पशुओं के चारे, दाने, खल-बिनौला, भूसे, दवाइयों और श्रम की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद दूध का उचित मूल्य नहीं मिलने से पशुपालकों और दूध व्यवसायियों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते उचित दाम नहीं मिलने पर छोटे पशुपालकों के लिए यह व्यवसाय चलाना मुश्किल हो जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसानों और पशुपालकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” और “किसान एकता जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
प्रदर्शन में शामिल लोग:
इस अवसर पर कमल सिंह राजपूत, पर्वत सिंह, नंदलाल गुर्जर, गोविंद गुर्जर, भोलाराम गुर्जर, मोहित सिंह, दयाराम, राहुल गुर्जर, धीरप सिंह, उमराव सिंह, विशाल पाटीदार, कालू सिंह, डूंगर सिंह, मनोहर, तुलसीराम सहित भवानीमंडी क्षेत्र के कई पशुपालक व व्यापारी मौजूद रहे।
पशुपालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका अनिश्चितकालीन विरोध जारी रहेगा।

