प
भवानीमंडी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी तथा नगरपालिका मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौसेवा कर और केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री गोपाल गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया। इसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर एवं उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा और डोटासरा के उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आसतौलिया, रोड सिंह कुंडी खेड़ा, राजेश करावन, कालू लाल सालेचा, लोकेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह पंवार, सुदीप सालेचा, हकीम खान, गणेश सालेचा, डॉ. विकास पाण्डेय, करुणा देवी, आनंद काला, कालू सिंह ताई का खेड़ा, विकास जैन, रवि बना, रानी शर्मा, विजय नाहर, नारायण सिंह लौर, ललित कुमावत, कैलाश जजावरा, अविनाश परमार, कैलाश भारती, प्रफुल्ल शर्मा, हसीब चौधरी, शीतल जैन, प्रबल जैन, विक्रम सिंह निपानिया उदा, भैरू लाल चौधरी, पवन मेघवाल, लखन बैरागी, शंकर सिंह और महेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

