नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर नगर में निकला आभार-विजय जुलूस

न

रामनगर से नगर पालिका तक निकला जुलूस, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

भवानीमंडी। नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से आभार एवं विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस रामनगर से सुबह 10 बजे शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नगर पालिका परिसर पहुंचा। रास्तेभर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह नजर आया और विभिन्न स्थानों पर जुलूस का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जुलूस में डग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया सहित हरीश राठौर, राजीव अंसारी, विकास जैन, रवि बना आदि शामिल रहे। जुलूस के दौरान नेताओं ने आमजन एवं मतदाताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस

विजय जुलूस रामनगर से रवाना होकर बालाजी चौराहा, सरकारी अस्पताल चौराहा, आदर्श स्कूल चौराहा, गर्ल्स स्कूल चौराहा एवं गुरुद्वारा होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा की।

विकास में सभी के सहयोग का भरोसा

नगर पालिका में कांग्रेस बोर्ड बनने पर कांग्रेस नेताओं चेतराज गहलोत, रामलाल गुर्जर , विनय आस्तोलिया ने मतदाताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहां की नगर के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!