नून हॉस्पिटल ने लिया 1000 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प, ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत पौधारोपण अभियान शुरू

भवानीमंडी। राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘हरित राजस्थान संकल्प’ अभियान के तहत स्थानीय नून हॉस्पिटल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के निर्देशों के क्रम में अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

​पौधारोपण अभियान की शुरुआत नून हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासनिक स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में छायादार व औषधीय पौधे रोपे।

​हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी प्रतापसिंह झाला ने बताया कि पर्यावरण संतुलन और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यह संकल्प लिया गया है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में अस्पताल परिसर समेत आसपास के खुले क्षेत्रों में सघन पौधारोपण किया जाएगा।

​कार्यक्रम के दौरान डॉ. रजत अरोड़ा के साथ डॉ. रईस खान, डॉ. लक्ष्मणसिंह, डॉ. प्रिया, डॉ. राहुल, सी.ए. मुदित गंभीर और नून हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने रोपे गए पौधों की देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!