सावन के दूसरे सोमवार को भवानीमंडी में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्री भवानीश्वर शिवालय मंदिर में होगा जलाभिषेक

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में श्री भवानीश्वर शिवालय मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा आगामी 10 अगस्त 2026 (सावन के दूसरे सोमवार) को नगर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

​ट्रस्ट के अध्यक्ष हरीश योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का शुभारंभ प्रातः 09:30 बजे मेला मैदान स्थित कालका माता मंदिर से कांवड़ (कलश) पूजन के साथ होगा। इसके पश्चात यात्रा कालका मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—टगर चौराहा, स्टेशन तिराहा, शीला हॉस्पिटल, सिंधी मोहल्ला, पंचायत समिति, गर्ल्स स्कूल चौराहा, नई सब्जी मंडी, मोटर मार्केट एवं कालका माता मंदिर होती हुई श्री भवानीश्वर शिवालय मंदिर पहुंचेगी।

​मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रसादी का वितरण कर यात्रा का समापन होगा।

​अध्यक्ष हरीश योगी, मंदिर ट्रस्ट, महिला मंडल एवं कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, भक्तों तथा मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!