इक़बाल मंसूरी बने भवानीमंडी नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने संगठन का विस्तार करते हुए इक़बाल मंसूरी को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी नगर अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष डॉ. जी.एम. सैयद द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी की गई है।

​जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह मनोनयन अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दीक गोरी, विधायक भैरोसिंह परिहार, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर एवं चेतराज गहलोत की अनुशंसा व स्वीकृति पर किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि इक़बाल मंसूरी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

​इक़बाल मंसूरी के मनोनयन की खबर मिलते ही भवानीमंडी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश बोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल मीणा, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, पीसीसी सदस्य राजेश गुप्ता सहित पार्षद हरीश राठौर, राज़िक अन्सारी, वीणा मेहरा, वरुण मीणा, अख्तर अली, अरुण तंवर और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं (राम बैरवा, राजेश, आनंद काला, हसीब चौधरी, अविनाश परमार, हेमंत सुमन, राजू चौधरी, तरुण आस्तोलिया, भूपेश मेहरा, शैख़ हाशिम, जेनुल मंसूरी व शैख़ सद्दाम) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नेतृत्व का जताया आभार

​अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए इक़बाल मंसूरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और भवानीमंडी क्षेत्र में अल्पसंख्यक विभाग व कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!